India News (इंडिया न्यूज), Former Minister Vinod Sharma : भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। विनोद शर्मा ने पहलगाम में हुए हमले पर बोलते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ हमला टूरिस्टों पर नहीं, बल्कि साजिश के तहत धर्म पर हमला था। दूसरे देश के कुछ लोगों ने भारत पर बुरी नजर डाली है। Former Minister Vinod Sharma

भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में पहुंचे बिप्लब कुमार देब, बोले – भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा दी, सीएम नायब की ‘तारीफ’ में कही बड़ी बात

Former Minister Vinod Sharma : जब तक प्रधानमंत्री मोदी है तब तक कोई संकट देश को छू नहीं सकता

यह हमारे लिए कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी है तब तक कोई संकट देश को छू नहीं सकता। दुश्मन की बुरी नजर का जवाब देश को देना है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा बिहार में दिए भाषण पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें आश्वस्त कर दिया है कि दुश्मन दुनिया के किसी भी कौने में छिप जाए उसे ढूंढकर ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना दुश्मनों ने नहीं की होगी। Former Minister Vinod Sharma

Former Minister Vinod Sharma : हमारा देश मजबूत है, हमारी लीडरशिप मजबूत है

विनोद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की रक्षा के लिए देश पर न्यौछावर है। पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर भी है। धर्म की रक्षा राजा का फर्ज होता है और राजा अपना धर्म निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत है, हमारी लीडरशिप मजबूत है।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में सांसद कार्तिकेय शर्मा का संबोधन, बोले – भारत परशुराम की भूमि है जब उनका ‘फरसा’ चलता है तब देश के दुश्मन..!!