India News (इंडिया न्यूज), Former MP Sanjay Bhatia : भाजपा की केंद्र सरकार के सफलता के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर मॉडल टाउन के मुल्तान भवन के परिसर में जिला स्तरीय प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। जबकि शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी ने विशेष वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं नगर निगम पार्षद तरुण गांधी ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। Former MP Sanjay Bhatia
- कल्याणकारी योजनाएं लागू करके 27 करोड़ नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया : संजय भाटिया
Former MP Sanjay Bhatia : देश को विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम भी किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय भाटिया ने कहा कि यूं तो सभी सरकारें विकास के कार्य करवाती है लेकिन गत 10 वर्षों के दौरान जिस तेजी से विकास कार्य करवाएंगे। उसी तेजी से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान भी किया गया है। यही नहीं गरीबों लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके 27 करोड़ नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यही नहीं देश की कूटनीति और विदेशी व्यापार नीति की सफल बनाकर देश को विश्व की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने का काम भी किया गया है। Former MP Sanjay Bhatia
भारत विश्व के बड़े देशों के साथ भी आंखों में आंखे डाल कर करता है बात
आज का भारत विश्व के बड़े देशों के साथ भी आंखों में आंखे डाल कर बात करता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” एक ऐसा दृष्टिकोण है जो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों को दर्शाता है। यह अवधारणा भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक (2047 तक) एक विकसित राष्ट्र बनने की योजना के तहत केंद्रित है। इसके शुरुआती 11 वर्षों (2014-2025) को “अमृत काल” की नींव के रूप में देखा जा रहा है।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी
इस समयावधि में सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। ताकि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ हेड ग्वार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और डॉ मंगल सैन के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि गत 11 वर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के जितने कार्य किए है उतने पूर्व की किसी भी सरकार ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सम्मान को सुरक्षित किया। Former MP Sanjay Bhatia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक राष्ट्रीय कल्याणकारी योजनाएं लागू की : प्रमाेद विज
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर प्रदान किए। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत करोड़ों युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया गया। नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसे कार्यक्रमों ने युवाओं को स्वरोजगार और छोटे उद्योगों में सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, फिट इंडिया और स्टेडियम व खेल सुविधाओं के विस्तार ने युवाओं को खेलों में भी नया आत्मविश्वास और मंच दिया है।
मोदी अपने सरकार के 11 वर्षों के दौरान हरियाणा में 14 बार आए
यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सरकार के 11 वर्षों के दौरान हरियाणा में 14 बार आए और पानीपत में भी 2 बार आकर महिलाओं के लिए अनेक राष्ट्रीय कल्याणकारी योजनाएं लागू की। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां महिला सशक्तिकरण के सभी प्रयास किए है वहीं रेलवे के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक मानकों को छूने वाले कार्य किए।
चिनाब रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है, जिसने न केवल जम्मू-कश्मीर के लिए एक नया जीवनदान दिया, बल्कि भारत के इंजीनियरिंग कौशल और संकल्प को भी दुनिया के सामने रखा। इस अवसर पर जिला के सभी मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा एच.एस.धम्मू, कृष्ण छौक्कर, डॉ. जगजीत आहूजा, जगदीश धमीजा, चांद भाटिया, ईश कुमार राणा, अशोक कटारिया, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। Former MP Sanjay Bhatia