करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Gang Rape With Handicapped Minor Girl : करनाल में एक  किशोरी के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष है और वह 6 महीने की गर्भवती भी है। पीड़ित परिवार प्रवासी है जो करनाल में रह रहा है।  किशोरी दिव्यांग है वह आंखों से देखा नहीं सकती वहीं उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं हैं। Gang Rape With Handicapped Minor Girl

Gang Rape With Handicapped Minor Girl : किशोरी की काउंसलिंग की तो पता चला कि…

जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी गली में बैठी मिट्टी खा रही थी। उसे देखकर लग रहा था कि वह गर्भवती है। इस बारे में उन्होंने किशोरी के माता-पिता से बात की तो उन्होंने बताया कि किशोरी देख नहीं सकती और मंदबुद्धि है।

यह 6 महीने से गर्भवती है। इसके बाद किशोरी की काउंसलिंग की तो पता चला कि आस पड़ोस के दो से तीन युवकों ने उसके साथ गलत काम किया है। जब किशोरी के माता-पिता काम पर चले जाते थे तो किशोरी घर पर अकेली रहती थी। इसका फायदा उठाकर वह युवक उसके घर आते थे और उसके साथ गलत काम करते थे।

परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर था

चेयरमैन ने बताया कि परिवार वालों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपियों के द्वारा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है, उन्होंने कहा कि अगर वह इस बात को किसी को बताते हैं तो उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। जिसके चलते परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर था लेकिन अब इस घटना का खुलासा होने के बाद लड़की को बाल कल्याण केंद्र में ले जाया गया है।

Gang Rape With Handicapped Minor Girl  : एक आरोपी को गिरफ्तार

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि किशोरी समिति की निगरानी में है। उन्होंने सीएमओ को पत्र लिख दिया है। अब डाक्टरों को बोर्ड किशोरी की जांच करेगा कि उसका अब्रोशन होगा या फिर डिलीवरी कराई जाएगी। डीएसपी राजीव ने बताया कि  सिटी थाना में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू करती थी जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी और है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। Gang Rape With Handicapped Minor Girl

अंबाला शहर के रेलवे स्टेशन पर फंदे से लटका मिला ‘राजमिस्त्री’ का शव, जेब से मिले मोबाइल से हुई शिनाख्त, मामले की जांच में जुटी पुलिस