India News(इंडिया न्यूज़), CM Nayab Saini: एक बार फिर हरियाणा में नायब सरकार ने हरियाणा के लोगों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा वालों को कोई तोहफा दिया है। ख़ास बात ये है कि ये तोहफा नायब सरकार की तरफ से होली के दिन दिया गया है। वहीँ इस खबर को जानकर आपकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा । आइए जानते हैं इस बार हरियाणा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए क्या किया है।
- बड़ी खुशखबरी
- सरकारी कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
बड़ी खुशखबरी
दरअसल, होली के मौके पर सैनी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी है। CM सैनी की तरफ से ऐलान किया गया है कि अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि ग्रुप-डी (चतुर्थ श्रेणी) के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। इस खबर को जानने के बाद अब हरियाणा सरकार की हर तरफ वाह वाही हो रही है।
सरकारी कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार ने यह फैसला पंजाब सिविल सेवा नियमावली (Volume-I, Part-1) के नियम 3.26(a) में संशोधन के बाद लिया है। वहीँ इससे पहले, सिर्फ न्यायिक अधिकारियों, ग्रुप- IV, दिव्यांग और दृष्टिहीन कर्मचारियों के लिए यह उम्र 60 वर्ष थी, लेकिन अब सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए इसे समान रूप से बढ़ाया गया है।