India News (इंडिया न्यूज), Good News For HKRN Employees : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और ख़ुशी भरा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.18 लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सरकार ने HKRN के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। Good News For HKRN Employees
Good News For HKRN Employees : लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की प्रतीक्षा कर रहे थे
बता दें कि इस संबंध में एचआर डिपार्टमेंट द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह वेतन वृद्धि 1 जून 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों के परिवारों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की प्रतीक्षा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में DC रेट और कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को 13 अक्टूबर 2021 को HKRN में मर्ज किया गया था। सरकार द्वारा कई बार इनकी सैलरी में संशोधन किया जा चुका है। पिछले साल जुलाई में इनकी सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
Good News For HKRN Employees : हो चुकी है वेतन में बढ़ौतरी
2024 में हुई बढ़ोतरी के बाद कैटेगरी-1 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों का वेतन 19,872 रुपए, लेवल-2 कर्मचारियों का 23,382 रुपए और लेवल-3 का 24,084 रुपए प्रति माह कर दिया गया था। इसी तरह कैटेगरी-2 और कैटेगरी-3 जिलों में भी वेतन वृद्धि लागू की गई थी। साल 2023 में भी HKRN कर्मचारियों की सैलरी में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। थर्ड लेवल में 10 साल का अनुभव रखने वालों की सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक बढ़ाया गया था। सेकंड लेवल के कर्मचारियों के लिए यह 22,000 रुपए और फर्स्ट लेवल के लिए 18,100 रुपए तय किया गया था। Good News For HKRN Employees