• बोले-विकास और बकवास में से किसी एक को चुनने का अवसर है निकाय चुनाव

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gopal Kanda : सिरसा में पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि विकास और बकवास में से किसी एक को चुनने का अवसर है। धरातल पर विकास जरूरी है फेसबुकिया बकवास नहीं। गोपाल कांडा ने निकाय चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र को विकसित हरियाणा का गारंटी पत्र बताया। कांडा मंगलवार को वार्ड नंबर 18 में जनता को संबोधित कर रहे थे।

Chulkana Dham के लिए वृंदावन ट्रस्ट पानीपत 2 मार्च को निकालेगा पैदल निशान यात्रा, जानें चुलकाना धाम का इतिहास

Gopal Kanda : नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप की बड़ी जीत का दावा

उन्होंने कहा कि सिरसा को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सैनी की सोच के साथ सोच मिलाने अवसर मिला है। उन्होंने सिरसा नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप की बड़ी जीत का दावा किया। साथ ही कहा कि सभी 32 वार्डो में कमल खिलेगा। कांडा ने वार्ड वासियों से कहा कि मेरा वादा है ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास भी ज्यादा होगा। महिलाओं ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए गठबंधन उम्मीदवारों को वोट देने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा नगर परिषद में मेरे प्रयासों से करीब 100 करोड़ की ग्रांट मिली।

Mahashivratri 2025 : शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि विशेष दिन, जानें महत्व, पूजा विधि और मान्यताएं

नायब सिंह सैनी की विकसित हरियाणा के संकल्प और सोच के साथ होगा पूर्ण विकास

यह ग्रांट विकास कार्यों पर खर्च होगी। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकसित हरियाणा के संकल्प और सोच के साथ सिरसा भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र समाज के सभी वर्गों की भलाई का पत्र है। महिलाओं, जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिले।

शहरी क्षेत्र का भरपूर विकास हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच के साथ सोच मिलाकर सिरसा आगे बढ़ेगा। गोपाल कांडा ने कहा कि विकसित सिरसा, स्वच्छ सिरसा , समृद्ध सिरसा का मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप वाल्मीकि अभूतपूर्व जीत हासिल करेंगे। सिरसा के सभी वार्डो में जनता कमल खिलाकर गठबंधन उम्मीदवारों को आशीर्वाद देगी।

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!