India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Rahim Parole : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लाया गया। दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख को दिल्ली चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मंजूर हुई थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा आश्रम और 20 दिन बरनावा आश्रम में बिताए। 8 फरवरी 2025 को वह बरनावा आश्रम पहुंचा, जहां उसने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपना समय बिताया।
निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां हुईं पूरी, चप्पे चप्पे पर प्रशासन की निगाहें, 2 मार्च को होगा मतदान