India News (इंडिया न्यूज), Gurugram News :भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, अजीत यादव मौजूद रहे। Gurugram News
- मूर्ति अनावरण के पश्चात पार्षदों और मंडल अध्यक्षों की हुई बैठक बैठक में प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई
- बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे
- बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने पार्टी संगठन में समन्वय-संवाद बढ़ाने और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया
- संगठन और सरकार का नायाब तालमेल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत : मोहन लाल बड़ौली
Gurugram News : भाजपा न केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, बल्कि सबसे बड़ी विचारधारा भी
राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि सबसे बड़ी विचारधारा भी है। मूर्ति अनावरण के पश्चात राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री ने मंडल अध्यक्षों और पार्षदों की बैठक ली। बैठक में गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजीत यादव भी मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्षों और पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट एक-एक करके बैठक में रखी
बैठक में संतोष ने कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल, सशक्त बूथ का मंत्र दिया और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्षों और पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट एक-एक करके बैठक में रखी।
सभी नेताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्षों और पार्षदों के कार्यों पर संतुष्टि जताई और आगामी संगठनात्मक विषयों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी संगठन में समन्वय-संवाद बढ़ाने और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया तथा राजनीति को सेवा का माध्यम बताया। Gurugram News
Gurugram News : सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कर रही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में नए और मजबूत भारत की पहचान बनी है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास मंत्र के तहत डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कर रही है, इसलिए हर एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन और सरकार का नायाब तालमेल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी तालमेल से नीति निर्माण को मजबूती मिलती है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बना रही है जिसे हमारे कार्यकर्ता धरातल पर उतार रहे हैं और सरकार के हर लक्ष्य को मजबूती के साथ पूरा करने में जुटे हैं। Gurugram News
भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में नॉन स्टॉप विकास के कार्य किए
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में नॉन स्टॉप विकास के कार्य किए हैं। विकास कार्यों और सुशासन की बदौलत ही जनता ने भाजपा को तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर सेवा करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। Gurugram News