India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Weather News Today: हरियाणा में बारिश के साथ साथ अब ओलावृष्टि ने भी प्रदेशवासियों की समस्या बढ़ा दी है। वहीँ प्रदेश में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीँ हरियाणा के कई जिले जैसे भिवानी और चरखी दादरी के अलावा गुरुग्राम के पटौदी, नूंह, नारनौल व रेवाड़ी के तावड़ू के कुछ हिस्सों में वीरवार शाम को जंकसर ओले बरसे। वहीँ हरियाणा के फरीदाबाद में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली। जिसके कारण हरियाणा का मौसम इस समय ठंडा है। वहीँ कई जिलों में ओले गिरने के कारण किसानों को भारी नुक्सान झेलना पड़ा है।
- बारिश की संभावना
- किसानों का हुआ भारी नुक्सान
बारिश की संभावना
वहीँ प्रदेश के कई जिलों में तेज धुप खिली और सारा दिन गर्मी का एहसास होता रहा है। हरियाणा के कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीँ कई जिलों में ठंड का भी एहसास हुआ। 36 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पलवल प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा। कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे तो कई जिलों में तेज हवाएं चलती रहेंगी ।
14 मार्च से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जब मीन राशि में होगा सूर्य-शुक्र का महासंयोग!
किसानों का हुआ भारी नुक्सान
प्रदेश में होली के दिन मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिसके कारण बारिश के साथ-साथ गांव अचीना में भारी ओलावृष्टि हुई। जिसकी वजह से गांव की लगभग सभी फसलें नष्ट हो गईं, जिसके चलते किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा। गेहूं और सरसों की हजारों एकड़ फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को भारी नुक्सान झेलना पड़ा है और अब इसकी भरपाई करना काफी मुश्किल है।