India News (इंडिया न्यूज), Hansi Historical Lakes : हरियाणा के हांसी शहर की ऐतिहासिक झीलों का कायाकल्प होने जा रहा है। हांसी शहर की ऐतिहासिक अमटी झील और कयामसर झील दोनों के के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर वीरवार को नगर परिषद के नवनियुक्त एक्सईएन विक्की कुमार, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने अमटी झील का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हांसी शहर की ऐतिहासिक अमटी झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण पर नगर परिषद की ओर से 1 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया गया है। Hansi Historical Lakes

Hansi Historical Lakes : 3D डिजाइन बनाकर जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, ऐतिहासिक कयामसर झील के भी सुधरेंगे हालात

Hansi Historical Lakes : अगर जरूरत पड़ी तो बजट को और भी बढ़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही इन्होंने शहर की ऐतिहासिक कयामसर झील का भी निरीक्षण किया। वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने बताया शहर की दोनों ऐतिहासिक झीलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अमटी झील के लिए तो एक करोड़ का बजट पास कर दिया गया है। 3D डिजाइन बनाकर जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। एक्सईएन विक्की कुमार ने बताया कि कयामतसर झील के लिए एक प्रस्ताव पास किया जाएगा।

दोनों झीलों का सौंदर्यीकरण होने पर शहर की सुंदरता भी ज्यादा होगी

वाइस चेयरमैन अनिल बंसल ने बताया कि अमटी झील को चंडीगढ़ सुखना लेक की तर्ज बनाया जाएगा। हांसी शहर वासियों को अमटी झील के सैर सपाटे के दौरान चंडीगढ़ जैसा दृश्य नजर आएगा। आर्किटेक्चर द्वारा झील का सर्वे करवाया जाएगा, वहीं झील के चारों ओर सफाई करवाई जाएगी। हाउस की बैठक में प्रस्ताव को पास करवा कर बजट पारित भी  करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों झीलों का सौंदर्यीकरण होने पर शहर की सुंदरता भी ज्यादा होगी। Hansi Historical Lakes

‘रोजगार की आस में ओवर एज हो रहे हैं युवा’, सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- घोषणाओं की पटरी पर दौड़ रही भाजपा के डबल इंजन वाली ‘जुमला’ एक्सप्रेस