India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah/CM Nayab Saini: हरियाणा में हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने CM सैनी के तारीफों के पुल बाँध दिए। तो वहीँ विपक्ष को जमकर घेरा। दरअसल, हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा और हरियाणा सरकार के लिए कई ऐसी बातें कह डाली जिसके बाद विपक्ष में खलबली मच उठी। दरअसल, गृहमंत्री ने हरियाणवी अंदाज में राम – राम बोल कर सभी का अभिनंदन किया इसके बाद उन्होंने कहा मैं सभी धाकड़ हरियाणवियों को नमन करता हूं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने बाबर से लेकर औरंगजेब के सामने सिखों के दस गुरुओं के योगदान को भी याद किया।

  • हरियाणा देश में सबसे आगे
  • नौकरियों को लेकर क्या बोले शाह

अब फ्री मे बनेगा ChatGPT से घिबली स्टाइल इमेज, जाने कैसे?

हरियाणा देश में सबसे आगे

इतना ही नहीं इस दौरान ग्रह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, हरियाणा और हरियाणवी देश में सबसे आगे है। 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। लाल डोरे के दायरे में आने वाली संपत्ति को मालिकाना हक देने और सभी शिक्षित सरपंच चुनने वाला भी पहला राज्य है। साथ ही अमित शाह ने ये भी कहा, की CM नायब सैनी तो कुशल प्रशासक हैं। इस दौरान अमित शाह ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि, चुनाव से पहले उन्होंने सैनी को 22 कार्य करने को कहा था। इस पर CM सैनी ने कहा कि, हो जाएंगे जी आप चिंता मत करो। इन्होंने ढाई महीने में ही पूरे कर दिए। ये मुस्कुरा कर समस्या सुनते हुए फरियादी का स्वागत करते हैं। फिर समाधान भी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा, पूर्व सीएम मनोहरलाल ने जो कार्य शुरू किए थे, सैनी उनको बेहतरी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

डरा रही Living Nostradamus की ये खौफनाक भविष्यवाणी, सुनकर कांप जाएगी रूह

नौकरियों को लेकर क्या बोले शाह

वहीँ नौकरियों का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि, हरियाणा नौकरियां देने के नाम पर बदनाम था। यहां एक सरकार अपने क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरी देती तो दूसरी सरकार आते ही अपने चहेते लोगों को नौकरी देती थी। उनको खर्ची भी चाहिए था और पर्ची भी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने 80 हजार नौकरियां बिना खर्ची-पर्ची के दी है। सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं और बिना किसी भेदभाव के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

तेजाब फैक्ट्री से ऐसी जहरीली गैस हुई लीक, कंपनी के मालिक की हुई मौत, भर-भर कर अस्पताल पहुंचाए जा रहे लोग