India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Budget Session : हरियाणा सरकार ने कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 2424 रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को कॉलेज कैडर ग्रुप V के विभिन्न विषयों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विधानसभा के बजट सत्र में जानकारी देते हुए कहा कि HPSC की सिफारिश मिलते ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Haryana Budget Session : भर्ती को लेकर विधायक राजबीर फरटिया का सवाल

भिवानी के सिवानी स्थित सेठ मेघराज जिंदल कॉलेज में अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी और समाजशास्त्र के लेक्चरर पद खाली होने पर विधायक राजबीर फरटिया ने प्रश्न उठाया था। इस पर मंत्री ने बताया कि कॉलेज में 4 पद रिक्त हैं और जल्द ही इन्हें भरा जाएगा।

भर्ती के लिए योग्यता और सैलरी

  • योग्यता:

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य।
  • मैट्रिक स्तर या उच्च शिक्षा में हिंदी और संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।
  • समकक्ष डिग्री और अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड आवश्यक।

जाटलैंड में बजा BJP का डंका, सिर पीटते रह गए हुड्डा, कांग्रेस को क्यों मिली कराती हार? जानिए असल वजह

  • आयु सीमा:

  • न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष।
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • वेतनमान:

    • 57,700 से 1,82,400 तक होगा वेतन।
  • चयन प्रक्रिया:

    • स्क्रीनिंग टेस्ट
    • सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
    • इंटरव्यू

NCC सुविधा की भी मांग

विधायक राजबीर फरटिया ने लोहारू में NCC की सुविधा देने की भी मांग की। मंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि HPSC से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू होगी और योग्य अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाएगी।

जुम्मे की नमाज को लेकर ये क्या बोल गए विज? संभल के बाद हरियाणा में भी छिड़ा विवाद, मुसलामानों को दे दिया ज्ञान