India News (इंडिया न्यूज), Haryana Budget : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को 1.95 लाख करोड़ का बजट पेश करेंगे जिसको लेकर अंतिम चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्रियों और पार्टी विधायकों की दो दिवसीय बैठक बुलाई है। बैठक में बजट से जुड़े महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल किया जाएगा। हरियाणा का बजट 13 मार्च को पेश होने की संभावना है, जिसका अंतिम निर्णय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में होगा।

हरियाणा में झमाझम होगी बारिश, एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल

Haryana Budget : नायब सैनी का बतौर वित्त मंत्री पहला बजट

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार 1.95 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकती है। यह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बतौर वित्त मंत्री पहला बजट होगा। पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। योजना के तहत गरीब महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह दिया जाएगा। इसका लाभ 18 से 60 साल की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा। योजना पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

पहले बुलाया घर फिर किया गंदा काम, बना लिया वीडियो! हिमानी हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

हरियाणा बजट सत्र 2024 का संभावित शेड्यूल

  • 7 मार्च- राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत।
  • 10-12 मार्च- अभिभाषण पर चर्चा और अनुपूरक अनुमान की दूसरी किस्त पेश।
  • 13 मार्च- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा बजट 2024-25 पेश करेंगे।
  • 17-18 मार्च- बजट अनुमानों पर चर्चा।
  • 24 मार्च- मुख्यमंत्री बजट चर्चा का जवाब देंगे और बजट पर मतदान होगा।
  • 25 मार्च- अंतिम दिन विधान कार्यों के साथ सत्र समाप्त होगा।

हरियाणा निकाय चुनाव में 46 प्रतिशत मतदान के बाद अब पल-पल नजरें टिकीं रिजल्ट पर