India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Congress: हरियाणा में लगातार पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हावी हैं। दरअसल 2 दिन बाद यानी दो मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिल रही है। जिसके चलते हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 11 साल में प्रदेश में भ्रष्टाचार हुआ है। इस बार ट्रिप्प्ल इंजेन नही एक इंजेन होगा और वो विपक्ष का होगा।

किसान आंदोलन 2.0: 95वें दिन भी अनशन जारी, 19 मार्च को केंद्र सरकार से बैठक, डल्लेवाल के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर साधा निशाना

इसके अलावा दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि, पहले भी रोहतक में भाजपा का डमी मेयर था,जो भर्ष्टाचार पर चुप रहता था। दीपेंदर हुड्डा ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर निशाना साधते हुए कहा कि 300 करोड़ का रोहतक में घोटाला हुआ, इसपर भाजपा सांसद ने ही सवाल उठाए थे । इसके अलावा उन्होंने अकेले चुनाव प्रचार करने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा,सभी कांग्रेस नेता चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।

किसान आंदोलन 2.0: 95वें दिन भी अनशन जारी, 19 मार्च को केंद्र सरकार से बैठक, डल्लेवाल के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट

2 मार्च को चुनाव

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थी। वहीँ प्रचार प्रसार भी जारी था। जिसके चलते अब दो मार्च को आठ नगर निगम, पाँच नगर परिषद, 23 नगरपालिकाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। भाजपा की तरफ से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं का चुनाव सिंबल पर लड़ रही है। वहीँ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नगर निगम, नगर परिषद का चुनाव सिब्बल पर लड़ रही है।

विनाशकारी बवंडर, गृहयुद्ध, विशाल समुद्री जीव…’ शख्स ने अमेरिका के खात्में की बताई तारीख, इंटरनेट पर मच गया हड़कंप