India News(इंडिया न्यूज),Haryana Congress Meeting: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पूरी तरह विशवास था कि प्रदेश में इस बार उनकी सरकार बनने जा रही है। लेकिन बीजेपी ने उनका ये भरम तोड़ दिया और हरियाणा में प्रचंड जीत हासिल की। जिसके बाद से ही हरियाणा में कांग्रेस बिलबिला उठी और लगातार हरियाणा सरकार पर हमलावर रही। वहीँ अब कांग्रेस को समझ आई है कि इस तरह निशाने साधने से तो हरियाणा में कांग्रेस वापस नहीं आने वाली। इसके लिए कुछ तो करना होगा। जिसके चलते अब हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से दो दिन पहले यानी बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होने जा रही है। जो काफी अहम मानी जा रही है।
- हरियाणा के नेताओं के साथ राहुल की बैठक
- हरियाणा की राजनीति से क्यों दूर थे राहुल
हरियाणा में ठंडी हवाओं का कहर जारी, लगातार गिर रहा पारा, जानिए प्रदेश का हाल
हरियाणा के नेताओं के साथ राहुल की बैठक
विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस घबराई हुई नजर आई है। जिसके चलते इस बैठक का आयोजन किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पहले यह बैठक कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी बीके हरिप्रसाद लेने वाले थे, लेकिन कांग्रेस के हाईकमान ने ये फैसला बदल दिया और अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ये बैठक लेंगे। जी हाँ ये दोनों हरियाणा के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ राजनीतिक मुद्दों पर लंबी चर्चा करेंगे। वहीँ इस चुनाव में इस बात की भी चर्चा हो सकती है कि हरियाणा में कांग्रेस को कैसे वापस जगह बनानी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ ये दूसरी बैठक लेने जा रहे हैं।
हरियाणा की राजनीति से क्यों दूर थे राहुल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही थी। कही न कहीं प्रदेश में कांग्रेस की हार का कारण ये कलह भी है। वहीँ इस बात पर कांग्रेस दिग्गज राहुल गांधी ने भी नाराजगी जताई थी। इसके अलावा हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से राहुल काफी नाराज और मायूस नजर आए थे। जिसके बाद राहुल ने खुद हरियाणा के कांग्रेस नेताओं की बैठक ली और उन्हें उनकी खामियां बताईं। जिसके चलते राहुल गांधी ने काफी दिनों तक हरियाणा की राजनीति से दूरी बनाए रखी। लेकिन कांग्रेस का लगातार हो रहे नुक्सान को देखते हुए हाईकमान एक बार फिर एक्टिव हो गया और हरियाणा में कांग्रेस की वापसी को लेकर बैठक करने लगा।
Satyendar Jain Case: सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ED को भेजा नोटिस, दिल्ली HC ने मांगा जवाब