India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Congress: हरियाणा में 2 मार्च को निकाय चुनाव का मतदान होने है। वोटिंग से केवल दो दिन पहले ही कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, हरियाणा निकाय चुनाव से पहले अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मेहता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीँ मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।
- अंबाला में कांग्रेस को बड़ा झटका
- जानिए क्या बोले CM सैनी
दिल्ली की विवादित शराब नीति पर फिर हुआ बवाल,CAG रिपोर्ट के बाद PAC करेगी जांच
अंबाला में कांग्रेस को बड़ा झटका
आपकी जानकारी के लिए बता दें, नगर निगम मेयर राजेश मेहता ने कुछ समय पहले ही विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन अब उन्होंने फिर से बीजेपी में वापसी कर ली है। वहीँ इनके बीजेपी ज्वाइन करने से अंबाला शहर कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, ऐसा इसलिए क्यूंकि राजेश मेटा स्थानीय स्तर पर एक मजबूत नेता माने जाते हैं।
जानिए क्या बोले CM सैनी
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राजेश मेहता की सदस्य्ता ग्रहण कराते यही कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही , कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका और बड़ा नुकसान माना जा रहा है, ऐसा निकाय चुनाव से पहले हुआ है इसलिए भी इसे कांग्रेस के लिए एक बड़ा नुक्सान माना जा रहा है।
आरबीएसई ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड