India News (इंडिया न्यूज), Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पानीपत में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्री ढांडा द्वारा लगातार 11 वर्षों से प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जाने वाला यह जनता दरबार जनसेवा की एक मिसाल बन चुका है, जिसमें हज़ारों लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। Minister Mahipal Dhanda

हरियाणा में पीएम मोदी की रैली की तैयारियों में मुसीबत बने वन्य जीव, हिसार एयरपोर्ट परिसर में एक के बाद एक नीलगायों की ‘एंट्री’ बढ़ा रही ‘टेंशन’

Minister Mahipal Dhanda : प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी

जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पुलिस और जनसुविधाओं से संबंधित मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। खासकर बिजली बिल, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की समस्याएं आई। मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनके लिए एक निश्चित समय सीमा तय की जाए और आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी दी जाए।

कुमारी सैलजा ने उठाई एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, कहा – जॉब सुरक्षा की ‘गारंटी’ देकर नौकरी से ‘हटाना’ सही नहीं 

Minister Mahipal Dhanda : लापरवाही या देरी की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी

ढांडा ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य है और जनता दरबार के माध्यम से आमजन को सीधा संवाद और समाधान का मंच मिलता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ लें और लापरवाही या देरी की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले 11 वर्षों से हर वीरवार को लगने वाला यह जनता दरबार अब लोगों की उम्मीद का प्रतीक बन गया है। हजारों लोग न केवल पानीपत से, बल्कि आसपास के इलाकों से भी अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचते हैं। मंत्री ढांडा के इस प्रयास से न केवल जनता को राहत मिलती है, बल्कि प्रशासन भी ज्यादा जवाबदेह बनता है। Minister Mahipal Dhanda

प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तैयारी पूरी, 170 एकड़ भूमि पर होगा कार्यक्रम और पार्किंग, इतने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की होगी तैनाती

वे जनता के प्रति जवाबदेह रहें और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे

मंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जनता के प्रति जवाबदेह रहें और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें और जरूरतमंदों की मदद में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता और कई गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे। Minister Mahipal Dhanda

हरियाणा में बदला मौसम ‘मिजाज़’..किसानों का ‘ठनका’ माथा, खेतों में खड़ी और मंडियों में पड़ी फसलों पर मंडराया ‘नुकसान का खतरा’