India News (इंडिया न्यूज), Haryana Farmers: चरखी दादरी किसानों के साथ पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर  सर्वजातीय फौगाट खाप के प्रधान सुरेश कुमार ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा, निशाना साधते हुए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बड़ी मांग कर दी। इस दौरान उन्होंने कहा की भगवंत मान किसानों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा किसानों के घर में घुसना उनके परिजनों और बुजुर्ग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना निंदनीय है। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों को जल्द ही छोड़ें । नहीं तो पूरे भारतवर्ष की खापें महापंचायत करके कड़ा निर्णय लेंगी।

  • भगवंत मान पर साधा निशाना
  • जताई नाराजगी

सिरसा फोटो स्टेट मालिक को बदमाशों ने बना डाला शिकार, जानिए इतनी राशि लूट ले गए

भगवंत मान पर साधा निशाना

किसानों से वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा बीच में उठकर किसानों पर टिप्पणी करने को लेकर फौगाट खाप के प्रधान ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक बात है कि किसानों से वार्ता बीच में छोड़ कर जाना और धमकी देना। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं तो पंजाब के किसानों की मांग पूरा करने का हक पंजाब के मुख्यमंत्री का है, जो अपने कर्तव्य से भाग रहे हैं।

भारत तो कुछ भी नहीं विश्व का सबसे मजबूत देश बनने वाला अमेरिका लेकर बैठा है 10 गुना ज्यादा कर्जा…जानें कौन-से देश आते है टॉप 10 कर्जदार की श्रेणी में?

जताई नाराजगी

इसके अलावा उन्होंने कहा कि धरना देने के ऐलान पर किसानों को गिरफ्तार किया गया उनके घरों में घुसकर बजरंग महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया इससे पूरे भारत के किसान और खाप नाराज हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, केंद्र सरकार कृषि मंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री जाकर किसानों की मांगों को मानकर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म हो गया ।

यूपी के इस मौलाना ने अबू आजमी का किया समर्थन, औरंगजेब पर जो कहा सुन हिन्दुओं का खून खौल जाएगा