India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Municipal Election: हरियाणा में निकाय चुनाव का मतदान होने में केवल कुछ ही दिन बाकी है। वहीँ 2 मार्च को हरियाणा में निकाय चुनाव के मतदान होने हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें आज यानी 28 फ़रवरी को निकाय चुनाव का प्रचार थम जाएगा। हरियाणा के 18 ज़िलों में निकाय चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम को 6 बजे थम जाएगा।
- 2 मार्च को मतदान
- BJP-Congress के बीच काटें की टक्कर
हरियाणा में 3 दिन रहेगा ड्राई डे: निकाय चुनाव के चलते शराब बिक्री पर प्रतिबंध
2 मार्च को मतदान
आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर काफी समय से तैयारियां चल रही थी। वहीँ प्रचार प्रसार भी जारी था। जिसके चलते अब दो मार्च को आठ नगर निगम, पाँच नगर परिषद, 23 नगरपालिकाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। भाजपा की तरफ से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं का चुनाव सिंबल पर लड़ रही है। वहीँ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस नगर निगम, नगर परिषद का चुनाव सिब्बल पर लड़ रही है।
BJP-Congress के बीच काटें की टक्कर
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी वहीँ कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर है। जहाँ बीजेपी ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए प्रचार में पूरा दम ख़म लगा लिया है वहीँ दूसरी तरह कांग्रेस ने भी कोई कसार नहीं छोड़ी। अब देखना ये है कि इस बार हरियाणा में निकाय चुनाव में कौन बाजी मारता है।
HC का बड़ा फैसला, संभल शाही मस्जिद की नहीं होगी रंगाई-पुताई, कोर्ट ने दी साफ-सफाई की इजाजत