India News (इंडिया न्यूज), Haryana News: रतिया में बार-बार सीवरेज ओवरफ्लो होने से वार्ड नंबर 5 के लोग बुरी तरह भड़के। जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों ने रोष जताया।वहीँ वार्ड के लोगों का कहना था कि, आए दिन सीवरेंज ओवरफ्लो होने से गलियों में सारा दिन गंदा पानी भरा रहता है। इस दौरान घरों में भी बदबू आती है । साथ ही बीमारियां भी फ़ैल रही हैं। बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान वार्ड के लोगों ने चेतावनी दी कि, समाधान न होने पर हम आंदोलन करेंगे।
- वार्ड में रहने वाले लोगों का जीना हुआ मुश्किल
- लोगों ने दी चेतावनी
प्रतापनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध स्पा सेंटरों पर छापा, महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार
वार्ड में रहने वाले लोगों का जीना हुआ मुश्किल
रतिया के टोहाना रोड से बुढलाड़ा बाईपास को जोड़ने वाली इस गली में रोजाना सीवरेज ओवरफ्लो होने से वार्ड के लोग बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सीवरेज ओवरफ्लो होने से सारा दिन गलियों में सीवरेज का पानी खड़ा रहता है और घरों में भी घुस जाता है। जिसने वार्ड वासियों का जीना मुश्किल हो गया है। वार्ड के लोगो ने आज जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए आरोप लगाया की बार-बार सूचना देने के बावजूद भी इस सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं होता।
प्रतापनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध स्पा सेंटरों पर छापा, महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार
लोगों ने दी चेतावनी
सफाई होने के बावजूद भी सीवरेज बार-बार ओवरफ्लो होता रहता है और गलियों में पानी खड़ा रहता है। घरों में बदबू बहुत ज्यादा आती है और पानी में मच्छरों के पनपने से बीमारियां दिन प्रतिदिन फैलती जा रही हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि बार-बार जन स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अब मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।