India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Song: हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधानसभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो चूका है। हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना। प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा। गीत के बोल और संगीत काफी प्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है।

  • जानिए क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष
  • कैसा होगा राज्यगीत

‘आप नेता बुझे हुए चिराग हैं’ अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर साधा निशाना, सिख दंगों को लेकर भी कह दी बड़ी बात

जानिए क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा कमेटी के सदस्यों, अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है। गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है।

‘कांग्रेस की दुकान पर जनता ने ताला जड़ दिया’, CM सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना

कैसा होगा राज्यगीत

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने जानकारी दी कि, राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करने का प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी खास वर्णन किया गया है । गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है PM Modi