इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Haryana Success Story हरियाणा के महेंद्रगढ़ की बेटी देवयानी ने हाल ही में घोषित यूपीएससी का एग्जाम पास किया था। कहते हैं कि अगर किसी मुकाम पर पहुंचने की ठान लो और उसके अनुसार मेहनत करो तो सब संभव है। देवयानी ने यही कर दिखाया है। उनका शुरू से आईएएस बनने का सपना था और उन्होंने करके दिखा दिया।
देवयानी केवल सप्ताह के अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार को पढ़ाई करती थी। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर एआईआर 11 हासिल की है। देवयानी का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं देखा कि वह कितने घंटे पढ़ाई करती है। वह बिना कुछ देखे गंभीरता से पढ़ाई करती थी। चूंकि वह काम कर रही थी, इसलिए उन्हें पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता था, इसलिए वह वीकेंड (शनिवार- रविवार) पर पढ़ाई करती थी।
Haryana Success Story अपने माता-पिता जैसा बनना शुरू से था सपना
हिसार के संभागीय आयुक्त विनय सिंह की बेटी देवयानी ने स्कूली शिक्षा एसएच सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ से की। 2014 में बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस से इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में उन्होंने ग्रेजुएशन पूरी की। यूपीएससी परीक्षा 2020 में 11वीं रैंक हासिल की है। चूंकि उन्होंने शुरू से ही अपने पिता को एक सिविल सेवक के रूप में काम करते देखा था, इसलिए वह भी अपने पिता जैसा बनना चाहती थी। उनके पिता उनकी प्रेरणा हैं।
Haryana Success Story पहले भी आजमा चुकी थी किस्मत
इससे पहले देवयानी ने साल 2015, 2016 और 2017 में अपनी किस्मत वढरउ में आजमाई थी। साल 2017 में वह इंटरव्यू राउंड में पहुंची थीं। तीन बार परीक्षा में असफल होने के बाद भी, देवयानी ने हार नहीं मानी और 2019 में एआईआर 222 हासिल करके अपने चौथे प्रयास में सफल रही। इसके बाद शिमला में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। एक साल पहले उनका चयन राजस्थान सिविल सेवा में भी हुआ था। इस साल उन पर प्रदर्शन करने का कोई दबाव नहीं था। हालांकि, उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस साल अकफ 11 हासिल करने में मदद की।
Read More : Success Story जानिए दीये की रोशनी में पढ़े कैसे अरबपति बन गए हिमाचल के जय