India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Weather News Today: हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहाँ प्रदेश में दिन में धूप खिल रही है तो वहीँ रात में ठंडी हवाओं का दौर अब भी जारी है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब गर्मी जल्द ही दस्तक देने वाली है। वहीँ प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम होने से दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीँ प्रदेश के कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चुका है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद जैसे शहरों में धूप अधिक तेज खिल रही है और तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है।
- इन जिलों में ठंड अब भी बरकरार
- हिसार का अब भी बुरा हाल
इन जिलों में ठंड अब भी बरकरार
प्रदेश में अब भी कुछ जिले ऐसे हैं जहाँ अब भी ठंड का एहसास हो रहा है। हरियाणा के लगभग 11 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें हिसार, करनाल, रोहतक, सिरसा और गुरुग्राम जैसे जिले शामिल हैं। वहीँ रात के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की गई है। अगर बात करें हरियाणा के सबसे ठंडे जिले की तो हिसार जिले में अब भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है।
लाडो प्रोत्साहन योजना, यहां जानें किन लड़कियों को मिलेगा लाड़ो योजना का लाभ
हिसार का अब भी बुरा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार में अब भी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। वहीँ रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा, जो इस मौसम में असामान्य नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसमें हल्के बदलाव की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा और गर्मी की शुरुआत हो सकती है।