India News(इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: ठंडी हवाओं ने हरियाणा के लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीँ प्रदेश में ठंड अलविदा कहने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का तापमान एक बार फिर से गिरने लगा है। पहाड़ों की तरफ से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में लोगों को एक बार फिर ठंड महसूस होने लगी है। प्रदेश में सारा दिन हवाओं के चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ अगर बात करें हिसार की तो वहां का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था, जो गिर कर 7.7 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान हरियाणा में सबसे ठंडा सिरसा रहा।
- रात में गिर रहा पारा
- आगे कैसा रहेगा मौसम
रात में गिर रहा पारा
हरियाणा के कई जिलों में दिन में लगातार तेज और ठंडी हवाओं के चलने के कारण तापमान में भारी गिरावट महसूस की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हिसार के रात के तापमान में 4.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ अंबाला में 4.1 डिग्री तक रात का तापमान गिरा है। प्रदेश के बाकी जिलों में भी रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। दिन के समय में हरियाणा के कई जिलों में धुप भी खिली जिसके कारण दिन के तापमान में मामूली सी गिरावट देखने को मिली।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा। वहीँ इस दौरान रात के तापमान में तेजी सी गिरावट हो सकती है। वहीं, दिन में तेज हवाएं चलने से जिन खेतों में किसानों ने फसलें पानी लगा रखी थीं, वे गिर गईं। इसके अलावा चने की फसल के फल भी गिर गए हैं। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है।