India News (इंडिया न्यूज),Haryana Weather Update:  हरियाणा में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। प्रदेश में लगातार बारिश होने से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीँ पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा के 10 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई,वहीँ इन जिलों में कल ओले भी बरसे। जिसके चलते किसानों को काफी नुक्सान हुआ।हिसार, जींद, यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, पलवल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चरखी दादरी में जमकर ओले बरसे वहीँ इन जिलों में गेहूं, सरसों, जौ, चना के साथ-साथ आलू, प्याज, गोभी और टमाटर की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

  • फतेहबाद में गिरी बिजली
  • तापमान में आई गिरावट

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025, आज है अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन

फतेहबाद में गिरी बिजली

वहीँ तेज बारिश होने के कारण आसमान में बादल छाए रहे साथ ही तेज बिजली भी कड़की। जिसके चलते हरियाणा के फतेहाबाद के ढाणी सांचला में एक मकान पर बिजली गिर गई। इस समय पूरा परिवार घर में मौजूद था। वहीँ घर में मौजूद परिवार के सदस्यों की जान बाल बाल बची। वहीँ शनिवार यानी आज भी हरियाणा में बूंदाबांदीहो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ये बूंदाबांदी लगातार जारी रहेगी।

Gas Cylinder Blast: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध मार्केट में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरातफरी

तापमान में आई गिरावट

हरियाणा में लगातार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीँ लगातार दो दिन से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। वहीँ किसानों को भी इसका काफी नुक्सान झेलना पड़ा। वहीँ अगर बात करें चरखी-दादी की तो चरखी दादरी जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के चलते तापमान में 48 घंटों में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

UP के 28 हजार गांवों में रफ्तार भरेगी Roadways Bus, 1540 नए रूट होंगे तैयार, ग्रामीणों का सफर होगा आसान