India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Weather Update: हरियाणा में एक अच्छी बौछार के बाद मौसम में बदलाव आने लगा है। दरअसल, हरियाणा में वीरवार को हुई बारिश के कारण मौसम में नमी और ठंडक महसूस की गई है। साथ ही कई जिलो में सुबह सवेरे बूंदाबांदी हुई है। जिसकी वजह से हरियाणा में एक बार फिर ठंड बढ़ गई। वहीं नारनाैल में वीरवार सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं इस बूंदाबांदी का असर फसल पर पड़ेगा। कहा जा रहा है इस बारिश के बाद हरियाणा के किसानों को काफी फायदा होगा।

  • प्रदेश में बरसेंगे ओले
  • कुरुक्षेत्र में भी जारी है बारिश

Horrific Accident: भीषण हादसा! आरा में दर्दनाक एक्सीडेंट, गुप्ता धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत, कई घायल

प्रदेश में बरसेंगे ओले

मौसम विभाग के मुताबिक आने दिनों में तीन-चार दिन बारिश के साथ ओले भी बरसने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पानीपत में भी वीरवार सुबह छह बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। जो रुक रुक कर जारी है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। बारिश होने के कारण ठंडी हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। जी हां प्रदेश में हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है।

ट्रंप के एक बार फिर अमेरिका को महान बनाने का टूटा सपना? दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्था की हालत खराब! रिपोर्ट में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

कुरुक्षेत्र में भी जारी है बारिश

आपको जानकारी के लिए बता दें, इस समय कुरुक्षेत्र में भी बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जी हां कुरुक्षेत्र में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पूरा दिन हल्की बौछार से मौसम ठंडा रहने वाला है। साथ ही इस बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

खराब हुआ खाना दे सकता है इमारतों को मजबूती, यहां जानें क्या है तर्क