India News (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते हरियाणा में ठंड भी बढ़ती जा रही है। अगर मौसम विभाग की माने तो हरियाणा से ठंड फिलहाल तो अलविदा कहने वाले नहीं है। दरअसल फरवरी के महीने की शुरुआत से ही गर्मी महसूस हो रही थी और कई जगह तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी थी। जिसके चलते माना जा रहा था कि अब ठंड ने अलविदा कह दिया है। लेकिन हरियाणा में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरा बदल दिया है। जिसके चलते आज भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

  • इन जिलों में बरसेंगे बादल
  • इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में नहीं थम रहा अपराध! पंचायत के उप-मुखिया को बदमाशों ने बनाया निशाना, जांच में जुटा महकमा

इन जिलों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक आज चंडीगढ़ पंचकूला में हल्की सी माध्यम नारिश होने की संभावना जताई जा रही है।साथ ही अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल में भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। साथ ही चंडीगढ़ पंचकूला यमुनानगर अंबाला कुरुक्षेत्र में भी आंधी और बिजली कड़कने के आसार बने हुए हैं। जिसके चलते हरियाणा में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

हिमानी हत्याकांड में आज होगा बड़ा खुलासा! आरोपी हुआ गिरफ्तार, जांच में जुटा प्रशासन

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 5 मार्च तक राज्य में मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रहेगा। आज राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

उत्तराखंड में डरा रहा है मौसम! 2 दिन तक जारी रहेगा बर्फबारी का सिलसिला, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील