India News (इंडिया न्यूज), Health Minister Arti Rao : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव राता खुर्द में शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री आरती राव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा का पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर आरती राव ने शहीदों के परिजनो का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। आरती राव ने कहा शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है और वे पहले भी शहीदों के परिवार के साथ खड़े थे और आज भी खड़े है। Health Minister Arti Rao
Health Minister Arti Rao : 19 वर्ष की आयु में 2019 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे
बता दें विकास शर्मा का जन्म 17 सितंबर 2000 को गांव राता निवासी विष्णु दत्त शर्मा के घर पर हुआ था उनके पिता किसान है और माता सावित्री देवी ग्रहणी है। विकास मात्र 19 वर्ष की आयु में 2019 में भारतीय वायु सेना में भर्ती हुए थे। सन 2023 में वह मध्य प्रदेश के आमला मे अपने साथी की जान बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। Health Minister Arti Rao
हम चाहेंगे कि इतना बड़ा संस्थान लाकर महेंद्रगढ़ का नाम विश्व पटेल पर दिखे
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि हमने आज गांव राता खुर्द में शहीद विकास शर्मा की मूर्ति का अनावरण किया है। सभी लोग जानते हैं कि शहीदों का इतना बड़ा बलिदान हमारे लिए क्या मायने रखता है। हम शहीदों के साथ पहले भी खड़े रहे थे और आगे भी खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ सबसे पिछड़ा जिला है और हम चाहेंगे कि आईआईटी यही बने। हरियाणा केंद्र विश्वविद्यालय के बगल में जमीन की बात चल रही है। इस संबंध में आज उन्होंने उपायुक्त से भी बातचीत की है। हम चाहेंगे कि इतना बड़ा संस्थान लाकर महेंद्रगढ़ का नाम विश्व पटेल पर दिखे। Health Minister Arti Rao
Health Minister Arti Rao : शहीदों की बदौलत यह आज हम खुली हवा में सांस ले रहे : पूर्व शिक्षा मंत्री
इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि शहीद विकास शर्मा जिसने अपने साथी की जान बचाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उसकी मूर्ति का हमारी बेटी एवं कैबिनेट मंत्री आरती राव ने अनावरण किया है।
उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत यह आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईआईटी के लिए कैबिनेट मंत्री आरती राव ने आज अधिकारियों की बैठक ली है। निश्चित रूप से यह संस्थान महेंद्रगढ़ में स्थापित किया जाएगा। Health Minister Arti Rao