India News (इंडिया न्यूज), Himani Murder Case: हिमानी हत्याकांड के मामले की गुत्थी और भी ज्यादा उलझती जा रही है। इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर केवल इसी मामले की चर्चा है। ऐसे में लोग अपने अलग अलग विचार प्रकट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें,हिमानी कांग्रेस की एक नेता हैं जिनका शव शनिवार को एक सूटकेस में मिलता है। जिसके बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर हड़कंप मच जाता है। वहीँ आज हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी और पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसी बीच हिमानी की नानी का बयान सामने आया है। इस दौरान हिमानी की नानी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

  • नानी ने कही हैरान कर देने वाली बात
  • एक से ज्यादा आरोपी!

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को पेश करेंगे 1.95 लाख करोड़ का बजट, गत वर्ष इतना हुआ था बजट पास

नानी ने कही हैरान कर देने वाली बात

इस दौरान हिमानी की नानी ने कहा कि हिमानी नरवाल से आरोपी सचिन का कोई संपर्क नहीं था। उन्होंने कहा कि हिमानी ने सचिन के बारे में किसी को नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि हिमानी सचिन से कोई शादी नहीं करना चाहती थी वो अरेंज मैरिज करना चाहती थी। उसने कोई ब्लैकमेल नहीं किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये एक झूठा मामला है।

पहले बुलाया घर फिर किया गंदा काम, बना लिया वीडियो! हिमानी हत्याकांड में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

एक से ज्यादा आरोपी!

वहीँ हिमानी की नानी ने ये भी कहा कि हम संतुष्ट नहीं है। एक से ज्यादा आरोपी भी हो सकते हैं। क्यूंकि घर पर हत्या करने के बाद वो अकेला सूटकेस में हिमानी का शव नहीं लेकर जा सकता। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि अभी हम हिमानी का शव नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी सचिन बहादुरगढ़ के गांव का ही रहने वाला है। सचिन पूत्र देवेंद्र खेरमपूर ने रात को नागलोई थाने मे सरेंडर किया और वहां से उसे रोहतक पुलिस लेकर आई थी।

Bihar Budget 2025! चुनाव से पहले महिला, किसान और युवाओं पर होगा फोक्स, जानें आम जनता को क्या बजट से उम्मीद