India News (इंडिया न्यूज), Hisar News : हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे लोगों में दहशत बानी हुई है। दरअसल हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी में स्थित एक मस्जिद में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति लोहे की रॉड लेकर मस्जिद परिसर में घुस गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। Hisar News

Hisar News  : मौलवी को देखते ही वह अज्ञात शख्स भाग निकला

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात शख्स ने मस्जिद का गेट खोलकर अंदर आया। गेट खोलने की आवाज सुनकर मस्जिद की छत पर बने कमरे में मौजूद मौलवी इमाम मोहम्मद तस्लीम तुरंत नीचे आए, लेकिन मौलवी को देखते ही वह अज्ञात शख्स भाग निकला।

पुलिस इस फुटेज की गहनता से जांच कर रही

इस घटना बाबत पुलिस को अवगत कराया गया। मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति लोहे की रॉड हाथ में लिए मस्जिद के गेट को खोलकर अंदर घुस रहा है। पुलिस इस फुटेज की गहनता से जांच कर रही है, ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके और पता लगाया जा सके आखिर किस मकसद से यह संदिग्ध व्यक्ति रॉड लेकर मस्जिद में घुसा था। Hisar News

ओपी धनखड़ ने साधा ‘मान’ पर निशाना, कहा – भगवंत मान ने दिल्ली की हार की ‘फ्रस्टेशन’ में लिया पानी रोकने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला, आज दसों गुरू भी ‘कोस’ रहे होंगे