India News (इंडिया न्यूज), Human Skeletons Found In Jind : जींद जिले में जुलाना के गांव देवरड़ में मनरेगा योजना के तहत हो रही तालाब की खुदाई के दौरान मनरेगा मजदूरों को ऐसा कुछ दिखा जिसे देख वो हक्के बक्के रह गए और पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा तो वो भी ये सब देख दंग रह गए। अब विशेषज्ञों को बुलाने की तैयारी है। हुआ यूं कि उक्त गाँव में रोजाना की तरह तालाब की खुदाई का काम चल रहा था। मजदूर तालाब से मिट्टी निकालकर बाहर फेंक रहे थे, तभी एक मजदूर को मिट्टी के बीच एक काफी लम्बी हड्डी नजर आई और वो हैरान रह गया। Human Skeletons Found In Jind
Human Skeletons Found In Jind : कंकालों की लंबाई सामान्य से कहीं अधिक
जब उसने ध्यान से देखा गया, तो यह मानव हड्डी थी। उसने तुरंत काम को रोका और अपने ठेकेदार को इस बारे में बताया। फिर इसके बाद आगे की खुदाई की तो लगातार मानव कंकाल निकलते चले गए। देखते ही देखते मौके पर करीब 10 मानव कंकालों के अवशेष और साथ ही कुछ पुराने मटके भी बरामद हुए, जो इस क्षेत्र के प्राचीन इतिहास और संभावित सभ्यता की ओर इशारा करते हैं।
बताया जा रहा है कि कंकालों की लंबाई सामान्य से कहीं अधिक, जो लगभग 8 से 10 फीट है। कुछ के जबड़े और हड्डियां भी असामान्य रूप से विशाल हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोई विशेष प्रजाति या प्राचीन काल के मानव समूह के अवशेष हो सकते हैं।
Human Skeletons Found In Jind
क्षेत्र को सील कर दिया गया
वहीं इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए पुरातत्व विभाग और अन्य विशेषज्ञों को बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं लोग भी इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह किसी प्राचीन सभ्यता के संकेत हैं, या कोई ऐतिहासिक रहस्य अब उजागर हो रहा है। गौरतलब है कि यह खोज हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के पुरातात्विक इतिहास के लिए भी एक अहम साबित हो सकती है। Human Skeletons Found In Jind