India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Ranbir Gangwa : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा आज गोहाना में प्रधानमंत्री मोदी की 122 वीं मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे। यहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी।

मंत्री रणबीर गंगवा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि आज मोदी की सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण दिया है। ऑपरेशन सिंदूर में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया आतंकियों की कमर तोड़ने का काम किया है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम की घटना को लेकर कहा था कि आतंकी और उनके आकाओं को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वे सोच भी नहीं सकते है। Cabinet Minister Ranbir Gangwa

Ranbir Gangwa : ऐसी कोई भी टिप्पणी निंदनीय

वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर भाजपा के मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी टिप्पणी निंदनीय है। आज टिप्पणी करने का समय नहीं है, सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने का है। कुरुक्षेत्र के विधायक अशोक अरोड़ा और बीजेपी पार्षद के बीच हुई कहासुनी को लेकर भी कहा कि मुझे पूरी घटना की जानकारी नहीं है मगर किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि के लिए यह ठीक नहीं है।

जांगड़ा के विवादित बयान से अपना पल्ला झाड़ते हुए गंगवा ने कहा कि….

वहीं मंत्री गंगवा ने सेना और वीरांगनाओं को लेकर बीजेपी नेताओं द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भी पूछे गए सवालों के जवाब दिए, लेकिन भिवानी में बीजेपी राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान से अपना पल्ला झाड़ते हुए गंगवा ने कहा कि मुझे नहीं पता आप किस बयान को बात कर रहे हैं। हां कई बार कुछ ऐसा बोल दिया जाता है, लेकिन उसका भाव दूसरा निकाल लिया जाता। उसका भाव दूसरा निकाल लिया जाता है। हमारी सरकार का ध्यान महिलाओं सशक्तिकरण पर है, जिसको लेकर सरकार ने कई काम भी किये है। Ranbir Gangwa

कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान ने पेश की ईमानदारी मिसाल, नायब तहसीलदार की पत्नी को लौटाई 21 लाख की राशि, कहा-जिसका था हक उसी को मिलना चाहिए, जानें क्या है मामला