India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा आज रोहतक की दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में वार्षिक अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को विजुअल एंड आर्ट्स अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुरू होने से पहले पहलगाम में 26 लोगों की आतंकी हमले में मारे लोगो के आत्मा शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन रखा गया। Education Minister Mahipal Dhanda

Education Minister Mahipal Dhanda : राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों ने जो किया उसका भारत को उसका मुंह तोड़ जवाब देना जरूरी था

इस मौके पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए महिपाल ढांडा ने भारत-पाक के बिच बढ़ते तनाव पर कहा कि राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों ने जो किया उसका भारत को उसका मुंह तोड़ जवाब देना जरूरी था। राजनीतिक परिपक्वता और सामाजिक परिपक्वता में सभी ने कहा कि बार -बार निहत्थे लोगों को मारा जा रहा, उनकी कमर तोड़ी जाए। भारत ने ऐसी कमर तोड़ी है कि कोई भी आतंकी देश दुबारा ऐसी हिम्मत नहीं करेगा। उनका लगता था कि बॉर्डर पर ही कार्यवाही होगी, मगर देश के प्रधानमंत्री क्या बोल रहे हैं उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अंदर घुस कर कार्यवाही हो सकती है।

Education Minister Mahipal Dhanda : हिन्दू कोई धर्म नहीं है, बल्कि एक हिंदू संस्कृति जीने की पद्धति है

मुझे नहीं लगता कि अब वह ऐसा करेगा। अगर उसने ऐसा फिर किया तो आरपार ही होगी। जिस प्रकार से आम आदमी के अंदर गुस्सा था। अब इनको सबक सिखाया है। युद्ध कोई नहीं चाहता, मगर वे ऐसी परिस्थिति पैदा कर देता है तो भारत उसका जवाब दे सकता है, जितनी कि आवश्यकता है। एक्ट ऑफ वार पर बोले भारत ने बहुत सालों तक अपनी बहुत सी जन और भावनाओं को हानि होते देखा है विरासत और संस्कृति की हानि होते देखा है। हमारी संयमित वाली संस्कृति है, हिन्दू कोई धर्म नहीं है, बल्कि एक हिंदू संस्कृति जीने की पद्धति है। Education Minister Mahipal Dhanda

अगर कोई हमारी जन हानि करेगा उसको हम छोड़ेंगे नहीं

भारत की इतनी विराट है हिन्दू संस्कृति कि अगर अब कोई उसकी इस संस्कृति पर कोई कुठाराघात करेगा, अगर कोई सीमा लांघेगा तो हम भी सीमा लांघ कर मारेंगे।  सीजफायर और अमेरिका द्वारा मध्यस्थता करवाने को लेकर कहा कि अभी कोई मध्यस्थता कोई टेबल पर नहीं हुई है। अगर कोई भी ऐसी परिस्थिति बनती है तो ऐसे बड़े देश के नेता की जिम्मेवारी बनती है। उनका कर्तव्य बनता है कि युद्ध को समाप्त करे। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने कहा था अगर कोई हमारी जन हानि करेगा उसको हम छोड़ेंगे नहीं। Education Minister Mahipal Dhanda

भारत-पाक तनाव पर सुनीता दुग्गल ने कहा – अगर पाकिस्तान के साथ जंग हुई तो ‘भारत ही जीतेगा,’हमें अपने ‘जांबाज़ों’ पर पूरा विश्वास