• बोले-  लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ठंडी पड़ गई

India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी पानीपत क्टर-24 स्थित एमजेआर मैदान में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे जहां सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया। सीएम सैनी ने हाल ही में हुए निकाय चुनावों में कम मतदान प्रतिशत पर चिंता व्यक्त की और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार पानीपत में मतदान रिकॉर्ड तोड़ना है और फतेहाबाद में 90% मतदान का लक्ष्य रखा गया है।

होली से एक दिन पहले बजट होगा पेश, सभी की निगाहें टिकीं, सीएम नायब सैनी स्वयं वित्तमंत्री के तौर पर करेंगे बजट पेश

Panipat News : 21 संकल्पों को पूरा करने का वादा

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए सरकार ने 21 संकल्प लिए हैं जिन्हें 12 मार्च के बाद पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 240 संकल्पों में से 18 संकल्प 100 दिनों में पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 10 संकल्पों को प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

हरियाणा में अब नौकरियों का खुलेगा खजाना, इस कंपनी में होने जा रही हजारों की हायरिंग, यहां जाने सारी Details

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग सरकार के विकास कार्यों को झूठा बता रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति खराब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस की हालत और बिगड़ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ठंडी पड़ गई है, वे शांत होकर बैठे हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता जोश से मैदान में हैं। वहीं सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ नगर निगम चुनाव में जीत का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर घर तक पहुंचना है और भाजपा को फिर से विजयी बनाना है।

हरियाणा को मिलेगी उड़ान: हिसार एयरपोर्ट ‘जेवर’ से पहले हो सकता है शुरू