India News (इंडिया न्यूज), Panipat Mayor Komal Saini : पानीपत नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर कोमल सैनी ने पदभार संभाल लिया है। इस दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उन्हें मेयर की कुर्सी पर बिठाया। कुर्सी पर बैठने के बाद मेयर कोमल सैनी ने मंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान विधायक प्रमोद विज, विधायक मनमोहन भड़ाना भी मौजूद रहे। इसके बाद कोमल सैनी ने पहली फाइल भी साइन की। Panipat Mayor Komal Saini
Panipat Mayor Komal Saini : करीब 4 दिन से कार्यालय में काम चल रहा था
बता दें कि मेयर की कुर्सी संभालने के लिए बाकायदा मुहूर्त निकलवाया गया था। मेयर के लिए रेलवे रोड स्थित निगम कार्यालय की बिल्डिंग में निगमायुक्त कार्यालय को मेयर कार्यालय बनाया गया है। करीब 4 दिन से कार्यालय में काम चल रहा था। इस दौरान मेयर कोमल सैनी ने पानीपत की जनता व पार्टी के शिर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पानीपत की जनता से किए गए वायदों पर खरा उतरेगी ओर शहर का विकास करेगी। Panipat Mayor Komal Saini
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेयर कोमल सैनी को कुर्सी पर बिठाया
कोमल सैनी ने कहा कि वह पानीपत की जनता की नगर निगम से सम्बंधित हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी। भारतीय जनता पार्टी का एक ही विजन है शहर के अंदर विकास कार्य करवाना। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मेयर कोमल सैनी को कुर्सी पर बिठाया। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में 34 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के मेयर, चेयरमैन, अध्यक्ष बने है और प्रदेश में मेजॉरिटी में पार्षद बने है। इसके लिए वो प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देते है। Panipat Mayor Komal Saini
आज नायब सिंह सैनी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं
उन्होंने ने कहा कि नायब सिंह सैनी के किए हुए कामो का कई प्रदेशों के चुनाव असर पड़ा, दिल्ली से कैंसर जैसी बीमारी को खत्म करने में नायब सिंह सैनी का बहुत योगदान रहा है। दिल्ली के अंदर 70 में से 32 सीट ऐसी थी जिनमें हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने काम किया ओर दिल्ली का चुनाव जीत है। उन्होंने कहा कि आज नायब सिंह सैनी की सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है अगर प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार होता तो तीसरी बार प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार होता तो हरियाणा में भारी बहुमत से नगर निगम की सरकार नहीं बनती। Panipat Mayor Komal Saini
Panipat Mayor Komal Saini : मासूम शर्मा से कोई नाराजगी नहीं
गन कल्चर के गानों पर कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि फ्लोर इन दा हाउस के अंदर कई मंत्रियों द्वारा ओर खुद मुख्यमंत्री जी ने भी एक बात कही है कि कोई सिंगर गाना गाता है ये बहुत अच्छी बात है उनको करोड़ो लोग सुनते है। लेकिन कोई भी सिंगर विवादित गाना ना बनाए और ना गाए ऐसी बात उन्होंने कही है मासूम शर्मा से कोई नाराजगी नहीं है जिसके करोड़ों लोग प्रसंशक है।
मुख्यमंत्री ने एक ही बात कही है कि कोई भी भविष्य में विवादित गाना ना बनाएं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चाओं पर कहा कि मनोहर लाल हमारे माई बाप है। उनके आशीर्वाद से हम सब यहां तक पहुंचे है। बाकी जिम्मेदारी देना संगठन का काम है।
हिसार में बस कुछ पल और, टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा, 31 मार्च रात से नई दरें लागू
गुरुग्राम में आखिर क्या की जा रही थी ऑनलाइन सप्लाई, दंपती और डिलीवर बॉय को पड़ गया महंगा, और अब…