India News (इंडिया न्यूज), INLD News : नवरात्रि के पहले दिन इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार करने के लिए रविवार को इनेलो की संसदीय कार्य समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई। बैठक में इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान चौ. अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और करण चौटाला के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। INLD News

सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा – 100 शहर ‘स्मार्ट सिटी’ बने नहीं और केंद्र ने कर दिया ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ बंद

  • सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी, कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • अर्जुन चौटाला को छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

INLD News : सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक बनाया

प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि सुनैना चौटाला को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं तनुजा कश्यप को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। जितेंद्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, मदन चौधरी को व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, जाहिद खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, बलवान सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया। INLD News

  • स्वर्गीय नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी को युवा प्रकोष्ठ का प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया

फरीदाबाद के सेक्टर 87 में कपड़ों की दुकान में चोरी, ‘इतने लाख’ का कपड़ा ले उड़े चोर, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

INLD News : कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

जसवीर सिंह ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, शंकरलाल ओड को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, राजकुमार डुमरा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, नरेंद्र मोर को खेल प्रकोष्ठ को प्रदेश संयोजक, प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, रि. डीएसपी घीसाराम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, कर्ण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया।

पानीपत ब्रह्माकुमारीज़ रिट्रीट सेंटर में नवनिर्वाचित मेयर-पार्षदों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित, मेयर ने कहा – ‘समय के महत्व’ को समझना बहुत जरूरी

अर्जुन चौटाला को इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं जितेंद्र राठी को प्रधान महासचिव एवं अर्जुन चौटाला को इनेलो की छात्र इकाई आइएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहिल दीप कसंवा को आइएसओ का प्रदेश अध्यक्ष एवं आर्यन बेनीवाल को चंडीगढ़(यूटी) अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही सुरजीत संधु को राष्ट्रीय महासचिव एवं ओमप्रकाश गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। INLD News

गीता यूनिवर्सिटी नौल्था में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल दत्तात्रेय ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब, कहा -नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के होंगे बेहतरीन परिणाम