India News (इंडिया न्यूज), INLD State Vice President Yashvir Rana : दिग्विजय सिंह चौटाला द्वारा व्हाट्सएप पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.ओमप्रकाश चौटाला का पोस्टर लगाने पर इनेलो नेता अभय सिह चौटाला भड़के थे गए थे। इसी को लेकर जब मीडिया नेइनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर राणा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हम घर की लड़ाई के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं। सभी को पता जिस प्रकार उन्होंने हमारे नेता ओमप्रकाश चौटाला का आपस के बांटे-साटे में अपमान किया है वो फोटो लगाए न लगाएं उनका अपना काम है। INLD State Vice President Yashvir Rana
INLD State Vice President Yashvir Rana : अपने दादा को रात को 12 बजे अंदर करवा दिया था
आज इनेलो नेता अभय चौटाला के निर्देश के बाद करनाल जिला की जनरल कार्यकारिणी घोषित की गई थी, जिसमे पार्टी के कई नेता पहुँचे थे। इसी मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर राणा मीडिया से रूबरू हुए और कहा अभय सिंह चौटाला उनको अपने आप हिसाब-किताब दे देंगे, फोटो लगानी है नहीं लगानी है। उन्होंने कहा कि जींद चुनाव में वही पोते है जो आज कहते है फोटो के लिए, लेकिन उस समय चुनाव लड़ रहा था, तो अपने दादा को रात को 12 बजे अंदर करवा दिया था।
उनका परिवारिक मामला, हम कोई टिका- टिप्पणी नहीं कर रहे
आज वो कहते है फोटो लगाएंगे, उनका परिवारिक मामला है। उस बारे में हम कोई टिका- टिप्पणी नहीं कर रहे। यशवीर राणा ने कहा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की अपनी जो विरासत है, वो जग जाहिर है। जिस दिन उनकी क्रिया थी उस दिन उनकी पगड़ी अभय सिंह चौटाला जी को बांधी गई थी जो सामाजिक रीति रिवाज उन्होंने उनको पगड़ी बांधी हुई थी आगे का मामला वो अपने आप जानते हैं। दादा उनके भी थे, लेकिन उन्होंने जो उनके साथ किया है सब जानते हैं। INLD State Vice President Yashvir Rana