India News (इंडिया न्यूज), Gurugram Crime: हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक जापानी महिला का शव उलटा जमीन पर पड़ा मिला। दरअसल, हरियाणा की डायमंड सिटी गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के DLF-V के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहने वाली 34 साल की जापानी महिला मदोका यामानो की गुरुवार को 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वहीँ इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।
- पुलिस ने किया बड़ा दावा
- जापानी महिला के पति ने दिया बयान
पुलिस ने किया बड़ा दावा
वहीँ पुलिस को शक है कि जापानी महिला ने किसी कारण खुदकुशी की होगी। कहा ये भी जा रहा है कि, महिला ने बालकनी से कूदकर खुदखुशी की है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मदोका यमानो था। वो मानसिक रूप से परेशान चल रही थी वहीँ उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह लगभग 7 बजे, पार्क प्लेस के टावर के नीचे मदोका उल्टी पड़ी मिलीं। इस दौरान उनके शरीर से काफी खून बह रहा था। वहीँ हालत देख सोसाइटी के गार्ड ने तुरंत पुलिस और उनके पति कोहेई यामानो को खबर दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मदोका शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे भी है।
NCERT Vacancy 2025: NCERT में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,सैलरी जान उड़ जाएंगे होश,ऐसे करें आवेदन
जापानी महिला के पति ने दिया बयान
साथ ही गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी कि टीम ने परिवार और कुछ निवासियों की मदद से शव को मर्चरी में पहुंचा दिया है। इस दौरान पुलिस ने जापानी महिला के पति (कोहेई) का बयान भी दर्ज किया है। पुलिस को मदोका की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी का शक नहीं है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मदोका हांगकांग में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रही थीं। उनके परिवार को भी लगता है कि उन्होंने खुदकुशी की होगी। वहीँ पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।