India News (इंडिया न्यूज), Jind Crime News : पिल्लूखेड़ा खंड के गांव कालवर में शुक्रवार शाम को उस समय हडकंप मच गया जब दो सगी बहनों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
गोली मारने के आरोप बड़ी बहन के देवर पर लगे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान भी चलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind Crime News
Jind Crime News : गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
गांव कालवा निवासी 26 वर्षीय शीनू, उसकी 22 वर्षीय बहन रीतू शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा से अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही दोनों बहनों पर फायर कर दिए गए। जिससे दोनों बहने गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घायल परिजनों के अनुसार रितू की बहन आशा गांव पोपडा करनाल में विवाहित है।
वारदात को अंजाम देकर सुनील फरार हो गया
उसके देवर सुनील से दोनों बहनों को गोलियां मारी है। वारदात को अंजाम देकर सुनील फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल खुलासा नहीं हो सका कि आखिर दोनों बहनों को गोली क्यों मारी गई है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों बहनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind Crime News