प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal Gets President’s Award : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में करनाल नगर निगम को देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल किए जाने पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार नगर निगम करनाल को केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया है। करनाल हरियाणा का पहला नगर निगम बन गया है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं, नगर निगम सोनीपत को राज्य स्तर पर मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। Karnal Gets President’s Award
Karnal Gets President’s Award : सफाई मित्रों और नागरिकों के सहयोग से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि
यह पुरस्कार समारोह 17 जुलाई को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं नगर निगम करनाल को सम्मानित करेंगी। महापौर रेनू बाला गुप्ता ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार हमारे सफाई मित्रों की मेहनत और शहरवासियों के सहयोग का परिणाम है। यह स्वच्छ भारत अभियान की भावना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को की थी।
Mayor Renu Bala Gupta
Karnal Gets President’s Award : सफाई मित्र सच्चे नायक
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने इसे “महीनों की कड़ी मेहनत, टीमवर्क और समर्पण” का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, सफाई मित्रों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात मेहनत कर यह सम्मान दिलाया है। वे सच्चे नायक हैं। साथ ही नागरिकों ने भी जिम्मेदार सहयोग से स्वच्छता संस्कृति को बढ़ावा दिया।” उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि सतत शहरी विकास और नागरिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। Karnal Gets President’s Award
Nagar Nigam Commissioner Dr. Vaishali Sharma
करनाल का अगला लक्ष्य देश में सबसे ऊपर आना
यह दर्शाता है कि जब नीतिनिर्माता, कार्यान्वयन कर्ता और नागरिक एकजुट होते हैं, तो बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने भी सफाई मित्रों व कर्मियों को बधाई दी और कहा कि “यह तो शुरुआत है, करनाल का अगला लक्ष्य देश में सबसे ऊपर आना है। इसके लिए और मेहनत की जरूरत है। Karnal Gets President’s Award
Karnal Gets President’s Award