प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा पुलिस में प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार की बेटी दिशु सैनी का चयन राष्ट्रीय सैनिक स्कूल चहल में हुआ है। करनाल ही नहीं आसपास के क्षेत्र से पहली बेटी हैं जिसका चयन राष्ट्रीय सैनिक स्कूल में हुआ है। उसका भाई भी कुंजपुरा सैनिक स्कूल में पढ़ रहा है। दिशु बड़े होकर भारतीय वायुसेना में फाइटर प्लेन का पायलट बनना चाहती है। वह फाइटर प्लेन की महिला पायलट से प्रभावित है। वह देश की सेवा करना चाहती हैं।

  • मिहिर बैनर्जी की तैयार की बेटी दिशु का चयन हुआ राष्ट्रीय सैनिक स्कूल चहल में
  • हरियाणा पुलिस में कार्यरत है दिशु के पिता सुरेंद्र

Karnal News : मिहिर बनर्जी से सफलता के लिए टिप्स लिए

उसने करनाल ही नहीं देश के जाने माने साक्षात्कार विशेषज्ञ मिहिर बनर्जी से सफलता के लिए टिप्स लिए। मिहिर बनर्जी सेना में भर्ती होने के लिए बच्चों को प्रेरित करते रहते हैं। दिशु की तैयारी भी उन्होंने करवाई। अब तक उनके द्वारा तैयार बच्चे सैनिक स्कूलों और रक्षा अकादमी में जा चुके हैं। इसके अलावा उनके द्वारा तैयार बच्चे भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय राजस्व सेवा के साथ विभिन्न राज्यों की न्यायिक सेवाएं, राज्य प्रशासनिक सेवा तथा पुलिस सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह साक्षात्कार की तैयारी करवाते हैं।

Karnal News : माता ने ग्रहणी होने के बाद भी अपनी बेटी को सैनिक स्कूल के लिए तैयार किया

मिहिर बनर्जी ने बताया कि वह सेना में जाना चाहते हैं। उनका सपना पूरा नहीं हो पाया वह अब सेना के लिए बेहतर अफसर तैयार कर अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं। दिशु को तैयारी उसकी माता ने करवाई। उसकी माता ने ग्रहणी होने के बाद भी अपनी बेटी को सैनिक स्कूल के लिए तैयार किया। उनका बेटा भी देश की रक्षा के लिए तैयार है।

मिहिर बनर्जी ने बताया कि पिछले दिनों आतंकी के हाथों मारा गया  नौ सेना का अफसर विनय नरवाल भी उनका विद्यार्थी था। उसकी मौत से उनको आघात पहुंचा। मिहिर बनर्जी को इस काम में उनकी दोनों बेटियां और उनकी पत्नी सहायक की भूमिका निभाती हैं। उनकी बेटियां अब इंटरननेशनल स्कालर बन चुकी है। उन्हें यूथ आइकॉन माना जाता है। Karnal News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर डॉ. सतीश पूनिया का बयान – हमारे स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता ने दुनिया को चौंकाया, कहा-भारत की यह खूबी है कि चुनौती के समय…!!