India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल में आज बीजेपी का होली मिलन समारोह थाइस समारोह में बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे थे। वहीं ये धन्यवाद कार्यक्रम भी था, क्योंकि बीजेपी के 20 में से 15 पार्षद जीते हैं और मेयर ने भी चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई है।
Karnal News : मनोहर लाल ने सभी पार्षदों, नगर पालिका चेयरपर्सन और मेयर को जीत की बधाई दी
वहीं रेणु बाला गुप्ता मेयर बनी हैं। आज सभी 15 पार्षद, विधायक और मेयर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फूलों की होली कार्यकर्ताओं के साथ खेली। खुद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बीच में गए और फूलों की होली खेलते हुए नजर आए। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सभी पार्षदों, नगर पालिका चेयरपर्सन और मेयर को जीत की बधाई दी। Karnal News
पार्षद निर्दलीय जीतकर आए हैं वो भी हमारे ही हैं, हमारी पार्टी से जुड़े हुए हैं
वहीं मनोहर लाल मंच से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने एक आंकड़ा बताया और कहा कि हरियाणा में जो नगर पालिका में पार्षद निर्दलीय जीतकर आए हैं वो भी हमारे ही हैं, हमारी पार्टी से जुड़े हुए हैं, उन्होंने बताया कि इतने सारे पार्षदों में महज 5 पार्षद कांग्रेस के जीते हैं, बाकी सब बीजेपी के हैं। Karnal News
नगर परिषद की बैठक में हुआ ऐसा हंगामा, हाथापाई तक की आई नौबत, आक्रोशित हुए कांग्रेस के नेता
कांग्रेस अपना प्रतिपक्ष का नेता नहीं चुन पा रही
वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आने के सपने लेना छोड़ देने चाहिए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंच से कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोला कि, कांग्रेस अपना प्रतिपक्ष का नेता नहीं चुन पा रही है, अगर वो मुझे बुलाएंगे तो मैं उनका प्रतिपक्ष का नेता चुन दूंगा। बरहराल होली का त्योहार है और इसकी शुभकामनाएं मनोहर लाल ने देशवासियों को दी हैं। Karnal News