India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा के करनाल में दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है, जाँच में सामने आया है कि मृतका शादी शुदा थी, लेकिन अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर वो किसी अन्य व्यक्ति से साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी और उसी व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। Karnal News
Karnal News : महिला जिस व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी, उसी ने महिला की हत्या कर दी
जानकारी मुताबिक करनाल के मृतका का नाम पूजा है, जो कंबोपुरा गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी बढ़ेड़ा गांव में हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी थे, लेकिन महिला अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ करनाल की दीवान कॉलोनी में रहती थी। महिला जिस व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, उसी व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी और शव को कंबोपुरा में छोड़कर भाग गया।
फिलहाल आरोपी व्यक्ति फरार चल रहा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं महिला के पति को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से जाँच कर रही है, जिसके चलते पुलिस टीम आज दीवान नगर के उस मकान में पहुंची जहां मृतका उस आरोपी व्यक्ति के साथ रहती थी। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आरोपी व्यक्ति फरार चल रहा है। Karnal News
नाबालिग बेटी की करतूत…परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर आधी रात को हुई फरार, प्रेमी पर भगाने का शक