India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा के करनाल के थाना सिविल लाइन इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि करनाल अदालत में फर्जी आईडी के साथ में आरोपियों की जमानत ली जाती है। उसी को लेकर कल पकड़े गए दोनों आरोपी कल मनदीप उर्फ काला जो अलेवला का रहने वाला था जिसके ऊपर आर्म एक्ट का मुकदमा रामनगर थाना में दर्ज था। Karnal News
तूफ़ान हूँ मैं…, ये क्या बोल गए अनिल विज, हुड्डा ने जवाब में कह दी ऐसी बात, BJP में मच गया बावाल
- आर्म एक्ट के आरोपी की करा रहे थे करनाल कोर्ट से जमानत
- थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को किया काबू
- पकड़े गए दोनो आरोपी अलग- अलग मामलों में 7 से 8 लोगो की अब तक करवा चुके थे जमानत
- पकड़े गए दोनो आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पर
Karnal News : दोनों आरोपियों को जिला अदालत से गिरफ्तार किया
आरोपी जिला जेल में बंद था। उसी मामले में अदालत में पकड़े गए दो आरोपी धर्मपाल और गुलाब जो जेल में बंद आरोपी की फर्जी जमानत ले रहे थे। जिस मामले में कल इन दोनों आरोपियों को जिला अदालत से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी 7-8 लोगों की जमानत ले चुके
सिविल लाइन इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया पकड़े गए दोनो आरोपी फर्जी आधार कार्ड, जमीन की जमाबंदी की फर्द जो नकली होती है उसे लगाते थे, जिसमे 7-8 आधार कार्ड नम्बर बदल कर जमानत लेते थे। जिसमे जांच में पाया गया पहले भी पकड़े गए आरोपी 7-8 लोगों की जमानत ले चुके हैं। Karnal News
किस-किस कोर्ट से ज़मानत ली है उस मामले में भी इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा
अब ये अलग आधार कार्ड से जमानत ले रहे हैं जिसमे मामला दर्ज कर अब इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान इनके और भी कुछ साथियों के नाम समानें आये हैं आज पकड़े गए दोनो आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा,आगे भी किन-किन दस्तावेज से इन्होंने किस-किस कोर्ट से ज़मानत ली है उस मामले में भी इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। Karnal News