India News (इंडिया न्यूज), Krishan Lal Panwar : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रोहतक में परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे, यहाँ उन्होंने 13 एजेंडों पर की सुनवाई की। वहीं इसके बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपियों को लेकर कहा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 20 तारीख को विधायक व मंत्री मंडल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी, देश के खिलाफ गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Krishan Lal Panwar : किसने क्या कहा वह वे स्वयं जाने, भारतीय सेना का सम्मान मैं करता हूं

इसके लिए जांच एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए है ताकि कानून व्यवस्था बनाई जा सके।वहीं ऑपरेशन सिन्दूर से संबंधित महिला अधिकारियों को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर उन्होंने चुप्पी साधी, उन्होंने कहा कि किसने क्या कहा वह वे स्वयं जाने, भारतीय सेना का सम्मान मैं करता हूं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुरु चेले वाले बयान पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सदमे में, भूपेंद्र हुड्डा भाजपा की नहीं अपनी पार्टी की सोचें, मुख्यमंत्री नायक सैनी मनोहर लाल की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में सभी फैसले नायब सैनी ही ले रहे हैं। Krishan Lal Panwar

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया राखी गढ़ी का अवलोकन,  20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया