India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra News : हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अपने बेटे के साथ सर्कस देखने गए एक व्यक्ति की कुछ युवकों ने रॉड से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kurukshetra News
Kurukshetra News : कुछ युवकों ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी
जानकारी मुताबिक मृतक के भतीजे कर्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा रामरतन (40) साफ-सफाई का काम करता था। गांव किरमिच में साइकिल का सर्कस चल रहा है, तो 29 मई की रात करीब 10 बजे उसका चाचा अपने बेटे सुशील के साथ सर्कस देखने गया था। यहां पर गांव के ही कुछ युवकों ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
Kurukshetra News : युवकों ने रामरतन पर लोहे की रॉड और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया
उसका चाचा जब उनका बीच बचाव करने लगा तो तैश में आए कुछ युवकों ने बीच-बचाव कर रहे रामरतन पर लोहे की रॉड और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रामरतन को गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे करनाल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kurukshetra News