India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra News : हरियाणा की धर्मनगरी में सन्निहित सरोवर के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
वहीं समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं पाई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। Kurukshetra News
Kurukshetra News : शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले
जानकारी मुताबिक करीब 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति सन्निहित सरोवर के आसपास ही रह रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह बीमार रहता था और सरोवर पर लगी भांग का नशा करता था। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस व्यक्ति की मौत किसी बीमारी या नशे की ओवरडोज, खासकर भांग का ज्यादा नशा करने के कारण हो सकती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को उसके पास कोई सुराग भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो। Kurukshetra News