India News(इंडिया न्यूज़), Kurukshetra Youth Dies In America : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव सारसा के व्यक्ति की अमेरिका में रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाद ट्रक में आग लग गई। हादसा शुक्रवार-शनिवार रात को हुआ है।इस सड़क दुर्घटना में जिला कुरुक्षेत्र के गांव सारसा के विक्रम सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 17-18 मार्च को लगने जा रहा है खरीफ कृषि मेला, प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित

अमेरिका-यूरोप में मंडरा रहा है महामारी का खतरा, अस्पतालों की हालत हुई खराब, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े देख Trump के भी छूटे पसीने

Kurukshetra Youth Dies In America : विक्रम का परिवार शांति नगर कुरुक्षेत्र में ही रहता था

विक्रम परिवार सहित कुरुक्षेत्र के शांति नगर में रहता था। विक्रम का एक लड़का है। विक्रम का परिवार शांति नगर कुरुक्षेत्र में ही रहता था। विक्रम सिंह 7 साल पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। जिसकी शुक्रवार-शनिवार रात को हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक युवक के पास एक बेटा है और उसकी पत्नी और बेटा कुरुक्षेत्र के शांति नगर में ही रहते हैं। वहीं परिजनों ने मीडिया के सामने आने से मना कर दिया है।

घर का भेदी लंका ढाए…ताऊ के लड़के ने ही रची थी घर में लूट की साजिश, बहादुरगढ़ पुलिस ने मास्टर दंपति के घर हुई लूट की गुत्थी सुलझाई

Kurukshetra Youth Dies In America : कैसे हुआ हादसा

बता दें कि यह हादसा कैलिफोर्निया में हुआ, जहां 2 ट्रकों की टक्कर के बाद उसके ट्रक में आग लग गई। जब विक्रम सिंह अपने ट्रक में सामान लेकर जा रहे थे, तो अचानक, एक दूसरे ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक आग बहुत बढ़ चुकी थी और इस हादसे में विक्रम की मौत हो गई। परिवार को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो घर में मातम छा गया।

प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर कुमारी सैलजा का बयान – कहा – ‘नशे की भेंट चढ़ रही हरियाणा की जवानी, ‘दूध-दही’ के खाने वाले हरियाणा को ‘नशे का अड्डा’ बना दिया 

अपने ही बेटों को पिता ने पानी में डुबोकर मारा, बाद में खुद भी उठाया खौफनाक कदम, वजह जान हर किसी का दिल दहल जाएगा

परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए 7 साल पहले गया था अमेरिका

विक्रम सिंह (46)  कुरुक्षेत्र के गांव सारसा का रहने थे और अभी उनका परिवार कुरुक्षेत्र में रहता है। विक्रम शादीशुदा थे और उनका एक 17 वर्षीय बेटा भी है। उनकी पत्नी और बेटे पर इस खबर ने गहरा असर डाला है। वर्षीय विक्रम सिंह सात साल पहले अमेरिका गया था। विक्रम का सपना था कि वो अपने बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाएं और परिवार को बेहतर जिंदगी दें। Kurukshetra Youth Dies In America

वहां वे ट्रक चलाने का काम करते थे और अपनी मेहनत से परिवार के लिए एक अच्छा जीवन बना रहे थे। उनके करीबी बताते हैं कि विक्रम बहुत ही मेहनती और ईमानदार इंसान था। पूरा परिवार गहरे सदमे में है और अमेरिका में रह रहे उनके साथी अब शव को भारत लाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

कुरुक्षेत्र के जिला जेल की छत से मिली ऐसी चीज, चौंकीदार की फटी रह गईं आंखें, पुलिसकर्मियों के बीच मची अफरा-तफरी

हरियाणा को मई में मिलेगी नई मेट्रो, जानिए कहां से लेकर कहां तक चलेगी यह ट्रेन, लोगों का आवागमन होगा सुगम

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह, करीब 12,000 लोगों ने खेली रंगों की होली