India News (इंडिया न्यूज), Haryana Crime News: लगातार प्रेम परंग को लेकर हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। प्रेम प्रसंग के चक्कर में लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। लेकिन हरियाणा से कुछ अलग ही मामला सामने आया है। यहाँ एक अधेड़ उम्र के शख्स ने खुद की जान देने की कोशिश की। दरअसल, हरियाणा के हिसार के हांसी में देर रात एक मामला सामने आया है। जिसमें हांसी की विकास कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे एंबुलेंस के जरिए गंभीर हालत में हांसी सामान्य अस्पताल लाया गया।
- दोनों के बीच हुई कहासुनी
- काट डाली नस
दुनिया के इस देश में अचानक सड़कों पर उतरे लोग, फ्लाइट से लेकर ट्रेन तक सब ठप, हिल गई पूरी सरकार
दोनों के बीच हुई कहासुनी
जानकारी के मुताबिक, सतीश सोनी नाम का एक शख्स पिछले कई सालों से हांसी की विकास कॉलोनी में रह रहा है। उसका अपने घर में किराए पर रहने वाली एक महिला से चक्कर चल रहा था। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला किसी दूसरी जगह किराए पर रहने लगी। जब सतीश को इस बात का पता चला तो उसे गहरा सदमा लगा। और सतीश ने महिला को समझाने की पूरी कोशिश की और वो महिला के घर पहुंच गया।
काट डाली नस
इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही जिसके बाद जब महिला नहीं मानी तो सतीश ने उसके हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और नस काट दी। मौके पर डायल 112 को बुलाया गया और फिर एंबुलेंस की मदद से उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा महिला का कहना है कि वो उसके घर पर किराए पर रहती थी।और यह शराब पीकर बार-बार उसके घर का सामान बाहर फेंक देता था। जिससे परेशान होकर वो दूसरी जगह रहने के लिए आ गई थी। जहां भी यह पहुंच गया। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि सतीश ने महिला के ऊपर वार कर उसे चोटिल किया।