India News (इंडिया न्यूज), Manesar corporation sanitation scam : मानेसर निगम के बाहर दो-तीन दिनों से सैकड़ों सफाई कर्मचारी वेतन पाने के लिए धरने पर बैठे हैं। बुधवार को भी नगर पालिका संघ हरियाणा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि कांग्रेस नेता व मानेसर के मेयर प्रत्याशी रहे नीरज यादव ने भी मानेसर निगम में सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। नीरज यादव मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों ने जब उन्हें पूरा वाकया बताया तो पता चला कि निगम में भ्रष्टाचार का पैमाना तो काफी बड़ा है।
- दो दिन पहले ही ठेकेदार पर हो चुका है साढ़े चार करोड़ का जुर्माना
- मानेसर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर ने दो दिन के अंदर कर्मचारियों का वेतन दिलाने का दिया आश्वासन
Manesar corporation sanitation scam : 2200 कर्मचारी लगाने थे, मात्र 485 कर्मचारी ही नियुक्त किए
नीरज यादव ने बताया कि मानेसर निगम ने 90 करोड़ में सफाई का ठेका दिया था, जिसके तहत ठेकेदार को सभी गांवों व सैक्टरों की सफाई के लिए 2200 कर्मचारी लगाने थे, परंतु ठेकेदारों ने निगम अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके सफाई के लिए मात्र 485 कर्मचारी ही नियुक्त किए, जबकि रजिस्टर में करीब 700 कर्मचारियों की नियुक्ति दर्ज कराई गई एयर दूसरी हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार ने जिन 485 कर्मचारियों को सफाई के लिए नियुक्त किया था उनका वेतन भी समय पर नहीं दिया। अब दो माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारी निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। Manesar corporation sanitation scam
Manesar corporation sanitation scam : पहले ही ठेकेदार की अनियमितता पाई गई
उन्होंने बताया कि उन्होंने भी कर्मचारियों की परेशानी को समझते हुए और निगम हुए घपले के खलाफ उनके साथ मानेसर निगम कार्यालय का घेराव किया। ज्वाइंट कमिश्नर से भी मुलाकात की, उन्होंने बताया कि मामले में पहले ही ठेकेदार की अनियमितता पाई गई है, दो दिन पहले ठेकेदार पर साढे चार करोड़ का जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जा रही है। दो दिन के अंदर सभी सफाई कर्मियों को वेतन देने का आश्वासन दिया। नीरज यादव ने कहा उनकी मांग है कि इस पूरे भ्रष्टाचार की जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। Manesar corporation sanitation scam